अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन की गई जान ; परिवार में मातम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो महिला समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नूरनगर रामपुर निवासी दीप नारायण ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी शोभा कुमार के रूप में की गई. उसके मौत की सूचना के बाद घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं, स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जबकि, दूसरी घटना जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां किसी ट्रेन से कटने के कारण एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है. मृतक की पहचान जिले के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रदीप साह के 70 वर्षीय पुत्र राजकुमार साह के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है. सूचना के बाद दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.


जबकि, तीसरी घटना भी दाउदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां चंवर में एक महिला को मृत पाया गया. जिसके बाद मृतका की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र निवासी नन्हक नट की 45 वर्षीय पत्नी गुली देवी के रूप में की गई है. इस सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मृतका के परिवार वालों ने बताया कि वह चंवर की तरफ गई थी, जहां तेज गर्मी के कारण वह गिरकर अचेत हो गई और गिरने के कारण लगे गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हुई है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *