अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत मुकरेड़ा गांव स्थित फोरलेन के समीप छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत काशी बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामजीत राय के 45 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार राय के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं, रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुभाष राय बीती रात एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मुकरेड़ा गांव गया था, जहां देर रात्रि वापस लौट के दौरान मुकरेड़ा गांव स्थित फोरलेन के समीप छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला. वहीं इस दुर्घटना में सुभाष की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *