आरोही मां के साथ गई थी नौनिहाल ; तेज रफ्तार के कहर ने निगल ली उसकी जिंदगी, रौंद डाला

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज तेज रफ्तार के कहर ने एक बच्ची की जीवन लीला समाप्त कर दी है. 8 वर्षीय आरोही मां के साथ नौनिहाल घूमने गई थी. जहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा गांव के समीप हुई है. वही दुर्घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर भाग निकलने में सफल रहा. मृत बच्ची छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मिर्चईया टोला निवासी मसूदत राय की पुत्री आरोही उर्फ भुअरी बताई गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

Add

वहीं सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृत बच्ची के चाचा उमेश कुमार राय ने बताया कि वह बच्ची अपने मामा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा गई थी. जहां आज वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार आई थी. लौटने के क्रम में अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया जिसके कारण उसकी मौत हुई है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *