STF व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा ; 30 जिंदा कारतूस के साथ 03 अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला आसूचना ईकाई एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार का खुलासा किया है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में 30 जिंदा करते उसके साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुर्माबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध हथियार एवं कारतूस की खरीद बिक्री की जा रही है. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ, जिला आसूचना ईकाई एवं मुफ्फसिल थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खुर्माबाद में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्थानीय निवासी अनुराग कुमार चौबे के घर की तलाशी ली तो तलाशी के क्रम में उसके घर से 30 जिंदा कारतूस एवं 01 मोबाइल बरामद कर उपरोक्त अभियुक्त अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उक्त गोलियां अवैध रूप से बिक्री हेतु उसके पास रखी गई थी तथा इसमें अन्य व्यक्तियों की भी संलिप्तता है. गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग कुमार की निशानदेही पर 02 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से 02 मोबाइल भी बरामद किया गया. गिरफ्तार दो अन्य अभियुक्तों में सिवान जिला के हुसैनगंज थाना अंतर्गत हबीब नगर निवासी मिक्की कुमार उर्फ गोलू सिंह एवं मीरगंज थाना क्षेत्र के साकिन टड्या निवासी मंजीत सिंह शामिल हैं. इस संबंध में मुफस्सिल थाना द्वारा कांड दर्ज कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *