ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौ’त ; नहीं हुई शव की पहचान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना अंतर्गत चैनपुर रेलवे गुमटी के समीप ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत मौके पर हो गई. उसके मौत की सूचना शीध्र ही गांव में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और महिला के शव की पहचान का प्रयास किया. लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना की सूचना के बाद मशरक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. बताई जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उस महिला का सिर फट गया था और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत रेलवे ट्रैक पर ही हो गई थी. लोगों की नजर कुछ देर बाद उस पर पड़ी थी. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद 72 घंटे तक के लिए उसे सुरक्षित रखा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *