नई बाजार मोहल्ला में दो पक्षों के बीच बवाल के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर ; महिला समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी, पहुंची पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार मोहल्ला में उस समय अफरातफरी मच गई जब दो पक्षों के बीच मारपीट हिंसक झड़प में बदल गई. ईंट-पत्थर की बरसात शुरू हो गई और छत से भी ईंट बरसाये जाने लगे. रात का समय था. झगड़ा को लेकर मोहल्ले के लोग सड़कों पर थे और ईंट-पत्थर बरसाए जाने के कारण दोनों ही पक्ष से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. सूचना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर मामला शांत हुआ और सभी जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जख्मी में नई बाजार मोहल्ला निवासी सिराजुद्दीन खान का 70 वर्षीय पुत्र परवेज खान, जमशेद खान का 21 वर्षीय पुत्र अली खान, परवेज खान की 60 वर्षीय पत्नी रेहाना खातुन, शहजाद खान की 26 वर्षीय पुत्री फरहाद नाम खान, कलामुद्दीन खान का 35 वर्षीय पुत्र प्रिंस खान, 83 वर्षीय कलामु खान, निजामुद्दीन की 35 वर्षी पत्नी हर्जनमा खान, 42 वर्षीय कयामुद्दीन खान, 35 वर्षीय सोनू खान, समसुद्दीन खान की 11 वर्षीय पुत्री एदनम खान, मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान व उसकी पत्नी निशाद खान सहित अन्य शामिल है.

Add

बिजली को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं. मेराजुद्दीन खान उर्फ गुड्डू खान जहां जादू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का नेता बताया जा रहा है वहीं दूसरे पक्ष से रिंकू खान भी भाजपा की संख्या प्रकोष्ठ का नेता बताया जा रहा है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि गुड्डू खान के लड़कों के द्वारा मोहल्ले में वेल्डिंग मशीन चलाया जाता है, जिसको लेकर मोहल्ले में बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है और मोहल्ले के लोगों को इससे नाराजगी रहती है. बीते दिन भी उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और शाम में फिर हल्की नोंकझोंक हुई. जिसके बाद रात्रि में बिजली जाने के बाद विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया और मोहल्ले में ईंट-पत्थर की बरसात शुरू हो गई. जिससे एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन प्रारंभ की. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *