ट्रेन में विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त/ छपरा के दिशा निर्देशन में CPDS टीम स्टाफ द्वारा आज गाड़ी संख्या 15232 सुरेमनपुर से छपरा जंक्शन आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान कोच संख्या EC/227257 में कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग व थैला लिये हुऐ खड़ा दिखाई दिये. संदेह होने पर उक्त व्यक्तियों के साथ लिऐ पिट्टू बैग व थैला खोलकर देखने पर उसमें विदेशी अंग्रेजी शराब पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने पांचों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से कुल 252 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कुल मात्रा 106.915 लीटर बताई गई है.वहीं जब्त शराब की कीमत ₹88890 बताए जा रही है.

गिरफ्तार तस्करों में सारण जिला के नया गांव थाना अंतर्गत हसनपुर निवासी सुजीत कुमार ओझा, सरोज कुमार चौरसिया, अमनौर थाना क्षेत्र के जगदेव सिरसिया गांव निवासी श्याम सुंदर कुमार तिवारी, सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिया गांव निवासी हिमांशु पांडे एवं वैशाली जिला के बिदुपुर थाना अंतर्गत अमीर गांव निवासी सदर कुमार राम शामिल हैं. छापामारी टीम में उप निरीक्षक विशाल/ रेलवे सुरक्षा पोस्ट छपरा वर्तमान CPDS टीम/ वाराणसी मंडल, कांस्टेबल संजय यादव/ रेलवे सुरक्षा पोस्ट छपरा वर्तमान CPDS टीम/ वाराणसी मंडल, कांस्टेबल अरविंद कुमार शाह /रेलवे सुरक्षा पोस्ट भटनी वर्तमान CPDS टीम/ वाराणसी मंडल, छपरा जंक्शन आफ पोस्ट से Asi विजय रंजन मिश्रा, Hc रामसूरत कुमार CIB, CT दिलीप कुमार CIB RPF CPR, जीआरपी थाना से ASI लल्लन कुमार सिंह शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *