ससुराल गए युवक का अर्धनग्न शव चंवर से बरामद ; परिजनों ने बताया हत्या

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र से एक्शन सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां थाना अंतर्गत ठिकहा मरीचा गांव स्थित गड्ढे से आज संध्या एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद किया गया. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई और युवक की पहचान के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत युवक की पहचान जिले के मजलिसपुर गांव निवासी चूरन महतो के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ गोरका के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक 19 मई को घर से ₹10000 लेकर यह कहकर निकला था कि वह अपने ससुराल नगरा जा रहा है. जिसके बाद से वह लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका.

Add

जब उन लोगों ने उसके ससुराल संपर्क किया तो वह लोग भी कुछ ठोस जवाब नहीं दे पाए. जिसके बाद आज दोपहर परिवार वाले उसके गुमशुदगी का आवेदन देने गड़खा थाना पहुंचे. आवेदन मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई. उसी दौरान एक ग्रामीण की नजर फुर्सतपुर चंवर स्थित सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव एवं मोटरसाइकिल पर पड़ी. सूचना मिलते ही इलाके में आग की तरह खबर फैल गई. मौके पर पहुंची गड़खा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.

हत्या का आरो प ससुराल वालों पर

शव पुराना होने के कारण गलने लगा है. इधर परिजन युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं. उनका आरोप सीधे ससुराल वालों पर जा रहा है. मृतक के चाचा ने पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में बताया कि वह जिद कर घर से ₹10000 लेकर पत्नी को देने के लिए गया था. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला जब उसके ससुराल वालों से बातचीत की गई तो वह लोग उल्टी सीधी बातें कह रहे थे.

ना तो पत्नी और ना ही ससुराल वालों ने ली खबर

युवक का संदिग्ध लाश मिलना हत्या की तरफ इशारा कर रहा है लेकिन इस मामले में अभी तक उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने कोई सुधि नहीं ली है. एक तरफ जहां युवक के घर परिवार में रोना-पीटना और मातम छाया हुआ है, वही उसकी पत्नी और ससुराल वाले भी घर नहीं पहुंचे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है जिससे पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *