श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को ले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रावणी मेले की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में निर्देश दिया गया कि श्रावण माह के दौरान सभी प्रमुख शिवालयों में वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) का ऑडिट कराया जाए. इसके लिए संबंधित जिलों को आवश्यक तैयारी एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. श्रावणी मेला के सफल आयोजन हेतु लगभग 15 विभिन्न विभागों के समन्वय से सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं. बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव एवं प्रधान सचिव द्वारा विभागवार तैयारियों एवं कार्ययोजना की प्रस्तुति दी गई.  बैठक में विशेष रूप से सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पुलिस व्यवस्था, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन तथा नगर निकायों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया.

Add

स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार एवं फूड सेफ्टी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा गया. बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला स्तर से जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *