कलयुगी पुत्र ने पत्नी संग मिल की मां की हत्या ; आक्रोशित लोगों के चंगुल से पुलिस ने आरोपी को बचाया

0 minutes, 1 second Read

Add

SIWAN DESK –   सिवान जिला अंतर्गत आंदर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने पत्नी संग मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. इस घटना की सूचना के बाद जहां पुलिस मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची, वहीं आक्रोशित लोगों ने आरोपी दंपति को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से आरोपी को छुराकर थाना ले गई. मृत महिला आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी कन्हैया यादव की पत्नी पानपति देवी बताई गई है. प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी लगाकर हत्या का प्रतीत हुआ. पुलिस को भी यही सूचना मिली कि फांसी लगने से मृत्यु हो गयी है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू के द्वारा उनकी हत्या कर दी है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आन्दर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर मृतका के पुत्र एवं पुत्रवधू को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया.


उस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पकड़ाए व्यक्ति को छुड़ाकर अपने कब्जे में लेना चाह रहे थे, जिससे इनको खतरा हो सकता था. स्थिति को नियंत्रित करने के क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस बल तथा पुलिस वाहन पर हमला कर दिया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये तथा पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना पर तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर दोनों अभियुक्तों को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम द्वारा करायी गई. मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सिवान भेजा गया. इस मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है. गिरफ्तार अभियुक्त उसका पुत्र बबलू यादव एवं उसकी पत्नी बताए गए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *