नदी तट पर मोबाइल रख गया हाथ-मुंह धोने डूबकर हो गई मौत

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलिया रहीमपुर स्थित नदी में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा गड़हा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिवजी राम के पुत्र मनोज कुमार राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह वह शहर के कटरा नेवाजी टोला होकर दियारा क्षेत्र में शौच करने के लिए गया था, जहां, नदी में हाथ-मुंह धोने से पहले अपना मोबाइल घाट पर रखकर नदी में गया, जहां फिसलकर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई.

Add

यह देख वहां मौजूद लोगों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद घाट पर रखे उसके मोबाइल से इस घटना की सूचना घर वालों को दी गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह नदी तट पर गया था, जहां मोबाइल घाट पर ही रखकर हाथ-मुंह धोने के लिए नदी में गया था और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *