16 ग्राम स्मैक बरामद कर एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –   सिवान जिला के नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 16 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंदर ढ़ाला ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति स्मैक की खरीद बिक्री कर रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये नगर थाना पुलिस टीम जैसे ही बताये हुए जगह पर पहुंची तो दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसमें से एक व्यक्ति को उपलब्ध बल के सहयोग से पकड लिया गया.

उक्त व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि वह गोपालगंज जिला के थाने थाना अंतर्गतह चीटी टोला निवासी स्व० परमानन्द राम का पुत्र पप्पु कुमार है. वहीं तलाशी के क्रम में इसके पास से 41 पुड़िया (16 ग्राम) स्मैक बरामद किया गया. इस संबंध में नगर थाना में एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया. कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु लागातार छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में पुनि अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष पुअनि शशि रंजन के साथ अन्य सदस्य मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *