आम के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव ; परिवार में लगा रो’ना-पीटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरहिया चंवर स्थित आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकते देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया. जिसके बाद उस शव की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा चैनपुर गांव निवासी साधु साह के 40 वर्षीय गुड्डू साह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

पोस्टमार्टम के दौरान इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि गुड्डू की मानसिक स्थिति कुछ खराब चल रही थी और इलाज चल रहा था. बीते दिन 11:30 पर वह घर से निकाला लेकिन वापस नहीं लौटा. आज उन्हें गड़खा थाना पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि शिवरिया गांव स्थित बगीचे में आम के पेड़ से एक शव लटका हुआ है. सूचना के बाद वे लोग वहां पहुंचे और पहचान के बाद रोना पीटना लग गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *