60 के मजनू पर लैला का आया दिल ; मंदिर में शादी बनी चर्चा का विषय

0 minutes, 3 seconds Read

KATIHAR DESK –  बिहार के कटिहार से बूढ़े इश्क की एक अजीब दास्तां सामने आई है. जहां पूरे जिले में एक बूढ़े के इश्क और मंदिर में शादी अब चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला जिले के मनिहारी प्रखंड के बाघमारा पंचायत का है. जहां एक बुजुर्ग के प्यार में एक महिला ऐसी दीवानी हुई कि मामला घर की चहारदीवारी से निकलकर सरेआम चर्चा का विषय बन गया. गांव की गलियों में काफी देर तक ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’ चला. लोग हैरान थे, कुछ परेशान थे, तो कुछ तमाशबीन बने थे. लेकिन, दोनों के इरादे फौलादी थे. इश्क में कोई समझौता मंजूर नहीं था. जब हंगामा बढ़ा और बात हाथ से निकलती दिखी, तो स्थानीय ग्रामीणों ने समझदारी दिखाई. उन्होंने तय किया कि इस प्रेम कहानी को किसी अंजाम तक पहुंचाना ही बेहतर है. फिर क्या था? पूरे मान-सम्मान के साथ दोनों को मंदिर ले जाया गया.

Add

मंत्रोचार हुए, अग्नि को साक्षी माना गया और उस बुजुर्ग ‘मजनू’ ने अपनी प्रेमिका की मांग भर कर उसे हमेशा के लिए अपना बना लिया. अब यह शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पूरे कटिहार के लिए ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई है. लोग कह रहे हैं कि प्यार वाकई अंधा होता है, लेकिन जब सही अंजाम मिल जाए, तो वह दुनिया के लिए एक मिसाल बन जाता है. इस अनोखी जोड़ी ने साबित कर दिया कि अगर दिल मिल जाएं, तो उम्र तो बस एक नंबर (Number) है. अब सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक बस एक ही बात गूंज रही है – “वाह रे इश्क, तेरा जवाब नहीं!”

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *