अनि’यंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से पटना के एक युवक की मौ’त ; मचा कोह’राम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सबलपुर दियारा क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने के कारण उसमें दबकर एक युवक की मौत मौके पर हो गई. मृत युवक की पहचान पटना जिले के जदि थाना अंतर्गत विष्णु मंदिर सबलपुर निवासी सूरज राय के 21 वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में की गई है. वहीं सूचना के बाद सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. वही इस घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई.

सूचना के बाद उसके परिजन रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालू के कारोबार को लेकर वह सारण जिले के सबलपुर दियारा क्षेत्र में आया था. जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने के कारण वह उसमें दब गया और उसकी मौत हो गई. वहीं, छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *