CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. पहली घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में घटी, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव निवासी भूषण राय के 28 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहा था तभी मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आननफानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची भेल्दी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.
जबकि, दूसरी घटना बनियापुर थाना क्षेत्र में घटी जहां, बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के उसरीकला गांव निवासी गोलू कुमार नंदन के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने अन्य साथी के साथ बाइक से बनियापुर गया था, जहां लौटने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बाइक दुर्घटना में जहां उसके साथी को हल्की चोटें आईं, वहीं उसके सिर में गंभीर जख्म बने. जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. लेकिन पीएमसीएच पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-धोना लग गया और परिवार वाले शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.
Similar Posts
By Hulchal News
By Hulchal News
