मंडल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर-गोरखपुर छावनी- कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल खण्ड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK – संरक्षित रेल परिवहन एवं यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने आज 05 अगस्त को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन से निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से रवाना होकर गोरखपुर-गोरखपुर छावनी- कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए छपरा ग्रमीण,गौतम स्थान,छपरा जं तथा पूर्वोत्तर रेलवे पर अधिकाधिक पारम्परिक एवं गैर-पारम्परिक माल लदान को आकर्षित करने हेतु छपरा ग्रामीण एवं गौतमस्थान स्टेशनों के गुड्स शेड/साइडिंग का गहन निरीक्षण किया. इस अवसर पर उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) श्री राहुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(प्रथम) श्री ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय श्री सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री ए पी सिंह, ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय ,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण श्री पंकज केशरवानी, मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री आर एन सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक गण उपस्थित थे .

महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान छपरा ग्रामीण गुड्स शेड तथा स्टेशन का पॉइंट क्रासिंग बॉडी का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने समपार सं 39 सी का सेफ्टी निरीक्षण किया तथा स्टेशनों एवं समपार फाटकों पर पेयजल की आपूर्ति व गुडवत्ता का परीक्षण किया. इसके अतिरिक्त उन्होंनो छपरा ग्रामीण स्टेशन के पैनलों समेत विभिन्न रिकॉर्डों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित को निर्देश दिया. उन्होंने छपरा ग्रामीण गुड्स साइडिंग में रोड एक्सटेंशन बनाकर दोनो तरफ से ट्रकों को आने जाने की सुविधा देने,शेड में व्यापारियों की सुविधा हेतु सुधार कार्य कराने का निर्देश दिया.


अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री मिश्र ने छपरा ग्रामीण,छपरा जं एवं गौतम स्थान स्टेशनों की परिचलनिक व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सुख सुविधाएँ- प्रतीक्षालय, यात्री आरक्षण केंद्र ,अनारक्षित टिकट काउंटर, सामान्य यात्री हाल, गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया और रख-रखाव एवं सफाई पर संबंधित को दिशा निर्देश दिया. गौतम स्थान स्टेशन पर दोहरीकरण के क्रम चल रहे विकास कार्यों यथा परिचलनिक व्यवस्थाओं में संरक्षा,पॉइंट्स एण्ड क्रॉसिंग ,स्टेशन मास्टर पैनल, ऑपरेशन कैंसिलेशन वीडर काउंटर काउंट, विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया.

महाप्रबंधक ने उक्त सभी स्टेशनों पर व्यापक साफ-सफाई करने,स्टेशन परिसर की सीमा बैरिकेटिंग कर अतिक्रमण हटाने, परित्यक्त एवं निष्प्रयोजन पड़े मैटेरियल को हटाने तथा स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा में उन्नयन हेतु विभिन्न निर्देश दिया.


महाप्रबंधक श्री कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण यान के रियर विंडो से गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल खण्ड के विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेलवे ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग एवं ओवर हेड ट्रैक्शन की मानिटरिंग की और इस खण्ड के स्थाई एवं अस्थाई सतर्कता आदेशों का संज्ञान लिया और यथा सम्भव कार्यवाही कर अवरोधों को कम करने का निर्देश दिया.इसके उपरान्त महाप्रबंधक अपने निरीक्षण के क्रम में छपरा-सिवान-गोरखपुर रेल खण्ड का विण्डोट्रेलिंग निरीक्षण करने हेतु रवाना हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *