बारात के दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक जख्मी ; भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में बारात के दौरान कभी फरमाइशी को लेकर तो कभी अश्लील गीत को लेकर मारपीट व चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. जहां बीते दिन दाउदपुर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान अश्लील गीत बजाने पर एक युवती की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी. वहीं कई लोग जख्मी हुए थे. फिर ताजा मामला बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान चाकू बाजी की दूसरी घटना सामने आई है.

आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई चाकू बाजी में जख्मी एक युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनगढ़ गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार गुप्ता एवं दूसरा युवक मांझी थाना क्षेत्र के राम सुधा गांव निवासी अफसर अली का 24 वर्षीय पुत्र अफजल अली शामिल हैं. दोनों जख्मी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *