अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार ; एक देसी कट्टा एवं तीन मोबाइल बरामद

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एकमा थाना क्षेत्र में छापेमारी का अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसपी ने बताया कि एकमा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवढ़िया से ग्राम केशरी जानेवाली सड़क के किनारे ईश्वर पटेल के आम के बगीचा के सामने 03 अपराधी अप्रिय घटना कारित करने के नीयत से छुपे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गए स्थान पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में एक देसी कट्टा एवं तीन मोबाइल बरामद कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में एकमा थाना कांड सं0 38/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में जनताबाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी सर्वेश पांडेय, एकमा थाना क्षेत्र के केशरी गांव निवासी बन्टी कुमार राय एवं रसूलपुर थाना क्षेत्र के टेशुआर गांव निवासी रोहन कुमार शामिल हैं. जिनके पास से एक देसी कट्टा एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया है. छापामारी टीम में एकमा थाना अध्यक्ष पु०नि० उदय कुमार, पु०अ०नि० संजीव कुमार, प्र०पु०अ०नि० बालमुकुंद कुमार, स०अ०नि० प्रभाकर कुमार, सि०/571 संजीत कुमार, सि०/e 632 फिरोज आलम एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *