भाई को पिटता देख बचाने गई बहन की पीट कर हत्या ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाई को पिटते देख बचाने गई बहन की भी पीट कर हत्या कर दी गई है. उसकी मौत उपचार के दौरान पटना में हुई है. मृत युवती स्थानीय निवासी स्व वीरेंद्र मिश्रा की पुत्री मधु मिश्रा बताई गई है. पटना में पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव गांव लाया गया तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. घटना के सम्बंध में मृतका के भाई निर्भय मिश्रा ने दाउदपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही 6 लोगों को नामजद किया गया है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.


26 अप्रैल रविवार को बारात के दौरान हुई वारदात

बताया जा रहा है कि बीते रविवार 26 अप्रैल को उनके पड़ोस में बारात थी और परिछावन चल रहा था. उसी दौरान अश्लील गीत बजाने के दौरान विवाद बढा और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में मृतका के भाई निर्भय मिश्रा ने बताया कि 26 अप्रैल को गांव में एक बारात का परिछावन के दौरान डीजे पर अश्लील गीत बजाया जा रहा था. जब उसने अश्लील गीत बजाने से मना किया तो कुछ लोगों को नागवार गुजरा और गांव के ही छठु साह, अमर कुमार साह, कुंदन साह सहित 6 लोगों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे, राॅड से उसके उपर हमला कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद वह गिर पड़ा और उसे बचाने के लिए जब बहन मधु मिश्रा आयी तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया.

Add

जिससे वह भी अचेत होकर गिर पड़ी. वहीं बीच-बचाव के क्रम में पड़ोस के प्रेम साह व रंजय साह भी जख्मी हो गए. हमलावरों ने उसकी मां व दूसरी बहन अंजली मिश्रा को भी नही बख्शा. घटना के बाद सभी जख्मी लोगों को सीएचसी एकमा में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए मधु मिश्रा को पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतका तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी. घटना के बाद से मृतका की मां सुगंधी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है.

29 मई बुधवार को उपचार के दौरान हुई मौत

बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व तिलोकत्सव में भोज के दौरान शुरू हुआ यह विवाद हत्या तक पहुंच गया. बारात में परिक्षावन के दौरान लाठी-डंडे से पिटाई में गंभीर मधु मिश्रा की मौत बुधवार 29 अप्रैल को उपचार के दौरान पटना में मौत हो गई. बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पटना से उसके गांव शीतलपुर मिश्र टोला पहुंचते हीं कोहराम मच गया. शव को देखते हीं परिजन रो-रोकर बेहाल थे. गुरुवार को जब अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाने की तैयारी की जाने लगी तो पीड़ित परिजन व घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के दरवाजे पर हीं शव जलाने की जिद पकड़ ली थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *