सड़क दुर्घटना में घायल स्कूली छात्रा की उपचार के दौरान मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव स्थित विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत छात्रा मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी स्व राजेश कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अनिषा कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया गया था कि वह फुलवरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी. बीते दिन शनिवार को विद्यालय से पढ़कर वापस लौटने के दौरान तेज गति से जा रहे बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और सूचना के बाद उनके द्वारा उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया था. आज अल सुबह उसकी अचानक तेज तबीयत बिगड़ गई और उसके मुंह से खून आने लगा. फिर देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. जिससे बात घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *