सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पटना में हुई मौत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  1 सप्ताह पूर्व छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत पटना में उपचार के क्रम में हो गई. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं परिजन शव को लेकर छपरा पहुंचे, जहां देश संध्या शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया.

मृत व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी स्वर्गीय गणेश राय का पुत्र रूपन राय बताया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह घर से बाहर शौच के लिए जा रहे थे. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था. जहां उपचार के क्रम में उनकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *