6% कमीशन मांग रहा था इंजीनियर ; निगरानी को हुई खबर और विजिलेंस टीम के ट्रैप में फंस गया घूसखोर इंजीनियर

0 minutes, 0 seconds Read

PURNIA DESK –  निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के एक घूसखोर सहायक अभियंता को 10000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से 54000 रुपए भी बरामद हुए हैं. निगरानी डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) ने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि सहायक अभियंता भूषण प्रसाद उससे योजना के एमबी का 6 प्रतिशत राशि घूस के रूप में मांग रहा है. इस योजना में वह पहले भी दो बार 16000 रुपए और 6000 रुपए घूस ले चुका है. इसके बाद वह फिर 10000 रुपए घूस मांग रहा था. डीएसपी ने बताया कि इस बाबत पटना स्थित निगरानी थाना में एफआईआर दर्ज की गई. पूरी जांच और सबूत के बाद आज जब निगरानी की टीम धावा दल के साथ यहां पहुंची तो सहायक अभियंता भूषण प्रसाद संवेदक से 10000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि भूषण प्रसाद का तबादला पूर्णिया से कटिहार हो चुका है, इसके बावजूद वह पूर्णिया आकर घूस ले रहा था. वह बाढ़ का निवासी है. उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Add

घूस लेते इंजीनियर को निगरानी ने दबोचा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अभियंता एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था और पहले भी कई किस्तों में घूस ले चुका था. शिकायत के अनुसार, उन्होंने डगरूआ प्रखंड के मीनापुर स्थित एक विद्यालय भवन का निर्माण कराया था. इसके भुगतान के लिए अभियंता द्वारा एमबी वैल्यू का 6 प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा था. आरोप है कि अभियंता पहले भी किस्तों में पैसे ले चुके थे और इस बार 10 हजार रुपये की मांग की थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि राशि नहीं देने पर एमबी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई सरसी थाना इलाके के हेमनगर गांव के नंदन कुमार झा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई. निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. साउंड रिकॉर्डिंग समेत पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस को मजबूत माना जा रहा है. अब आगे की कानूनी कार्रवाई पटना में की जाएगी, जहां जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और लेनदेन की भी पड़ताल कर सकती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *