इंटर की छात्रा को ट्रक ने रौंदा ; उपचार के दौरान एम्स में मौत

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के डोरीगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर एक छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण गंभीर स्थिति में उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां पटना एम्स में उसे भर्ती कराया गया था. वहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हुई है. मृत छात्रा डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गांव निवासी अशोक राय की 16 वर्षी पुत्री तनु कुमारी बताई गई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर गांव पहुंचे जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेजा, जहां मृतका के भाई ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी और बीते 14 अप्रैल को कोचिंग से घर जा रही थी,

Add

उसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था. पटना एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. बता दें कि डोरीगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दिन-रात ट्रकों की आवाजाही और पार्किंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जिससे लोगों को अपनी जान गंवानी पर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *