209 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

PATNA DESK – भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है. जगदीशपुर और बरारी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमारी कर पुलिस ने कुल 209 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई SSP प्रमोद कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. मामले पर आज सिटी SP शैलेन्द्र सिंह प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन कुमार साह और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. दोनों सन्हौला थाना क्षेत्र के अलीगंज मंडी के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने जगदीशपुर-सन्हौला मार्ग के समीप छापेमारी की, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे. उसी क्रम में बरारी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को दबोचा. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल यादव के रूप में हुई है, जो बड़ी खंजरपुर बरारी थाना क्षेत्र का निवासी है.

उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. यह गिरफ्तारी डीवीसी कॉलोनी के पास की गई, जहां आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। SP ने बताया कि बरारी थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *