अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल को तोड़ते हुए घर में जा घुसी ; घर क्षतिग्रस्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुआ गांव के समीप एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब नशे में धुत्त ट्रक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसी. घटना स्वर्गीय वीरेंद्र राय के घर के पास की है. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका घर सड़क के किनारे स्थित है. आज 12 चक्का ट्रक पहले से खड़े एक बालू लदे ट्रक को धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया और फिर भागने के क्रम में सीधे उनके घर में जा घुसा. ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के वक्त घर के लोग किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

Add

वही परिवार की सदस्य चंद्रावती देवी ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी दोनों शराब के नशे में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. वही घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *