बालू, शराब व भू-माफियाओं के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : एएसपी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर एएसपी राम पुकार सिंह के द्वारा कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग आयोजित किया गया. बैठक में जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष मौजूद रहे. उस दौरान एएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए. वही बैठक में मासिक अपराध गोष्ठी की भी समीक्षा की गई. जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तार से चर्चा हुई. एएसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि पुलिस की सक्रियता ही अपराधियों में भय का माहौल बना सकती है.

वही इसके साथ ही शराब तस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए. बालू के अवैध कारोबार पर भी निगरानी बढ़ाने का निर्देश देते हुए उन्होंने सुबह के समय सक्रिय रहने वाले बालू माफियाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा. बैठक में भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशि कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मुफस्सिल रंजीत कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *