नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार टीम से खेलेंगे सारण के तीन खिलाड़ी ; 23 से 27 मार्च तक हरियाणा में होगा आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 23 से 27 मार्च तक आयोजित 54वीं एच एफ आई सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय बिहार टीम में सारण से दो खिलाड़ी शामिल है. जबकि एक नेशनल रेफरी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में फेडरेशन द्वारा आमंत्रित है. नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण से तीन प्रतिभागियों के शामिल होने से लोगों में खुशी है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिहार टीम के उत्साहित खिलाड़ियों को बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा सहित अन्य ने रवाना किया.

Add

सारण जिला हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस नेशनल प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए फेडरेशन के आमंत्रण पर सारण के चैनपुर मशरक निवासी राष्ट्रीय रेफरी रितेश कुमार सिंह, पिता विजय सिंह प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए. रितेश पीएम श्री केवि में खेल प्रशिक्षक है. वही मशरक गोपालबारी गांव निवासी स्वर्णपदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह, पिता मजिस्टर सिंह, जबकि धनौती पानापुर निवासी राजा कुमार सिंह, पिता स्व रामबिलास सिंह बिहार टीम के साथ रवाना हुए हैं. खिलाड़ियों के नेशनल के लिए चयन एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए सारण हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया, राकेश कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह के अलावे इंजीनियर ललित सिंह, ठाकुर विनोद सिंह अप्पू, सत्येंद्र तिवारी, रमेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *