205 कोबरा एवं 29वीं एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी ; नक्सली मन्सूबा ध्वस्त, जंगल से भारी मात्रा में गोला-बारूद व विस्फोटक बरामद

0 minutes, 4 seconds Read

GAYA DESK –  गया जिले के छकरबंधा के जंगली क्षेत्रों में नक्सली संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में 205 बटालियन कोबरा ने 29
बटालियन एसएसबी व स्थानीय पुलिस के साथ बांसडीह ( थाना- मदनपुर, जिला – औरंगाबाद) के क्षेत्र में किये गये अभियान के दौरान 205 कोबरा को बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सली द्वारा छिपाये गए भारी मात्रा में कारतूस, हथियार के हिस्से पुर्जे व विस्फोटक बनाने की सामग्री सहित अन्य सामग्री को सुरक्षाबलों द्वारा जब्त किया गया है.

बरामद किए गए गोला बारूद में .62 एम एम एसएलआर कारतूस – 1068 पीस, 315 रायफल का कारतुस – 02 पीस, एक्सट्रैक्टर्स 315 रायफल का – 13 पीस, वोल्ट 315 रायफल का – 13 पीस, एसएलआर मैंगजीन – 05 पीस, इंसास मैंगजीन – 11 पीस, 315 रायफल मैंगजीन – 23 पीस, स्टील का बड़ा बक्सा – 01 पीस, प्लास्टिक का बक्सा – 01 पीस, लोहा का बड़ा बक्सा– 02 पीस, यूरिया – 1500 किलो, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर – 1000 पीस, एल्यूमिनियम पाउडर–35 किलो लगभग, इत्यादि है. 205 कोबरा ने 29 एसएस बी व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान करके नक्सलियों के इस तरह के बड़े मंसूबों को ध्वस्त किया गया है.

पूरा अभियान कमांडेण्ट- 205 कोबरा व कमाण्डेण्ट, 29 बटालियन एस एस बी के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक, बिहार सेक्टर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ गया के निर्देशन / पर्यवेक्षण में चलाया गया. 205 कोबरा बटालियन के द्वारा चकरबंधा जंगली क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ रहा है. जिससे कि नक्सल अपने चकरबंधा जैसे स्थायी शरण स्थली को छोड़कर किसी अन्य इलाके में शरण लेने को मजबूर हो गए है तथा स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना पैदा हो गयी है.

साभार – धीरज गुप्ता

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *