दो महीने पहले हुई थी शादी ; दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या ; भाई ने कहा पति भी करता था मारपीट

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकिलपुर मलखाचक गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. मृत महिला जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर मलखाचक निवासी सनोज राय की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी बताई गई है. जो कि पहलेजा थाना क्षेत्र के सैदपुर चक दरिया गांव निवासी मैनेजर राय की पुत्री थी. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले रोते-पीटते उसके ससुराल पहुंचे और उनकी सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने शल को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

Add

जहां मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में मृत महिला के भाइयों ने बताया कि 2 महीने पहले उन्होंने अपनी बहन की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर मलखाचक निवासी सनोज राय के साथ बंधेज के साथ की थी जिसके बाद वे लोग उसकी बहन को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करते थे और इसी क्रम में मारपीट कर उसकी हत्या की है. जिसके बाद उसके पति के द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि गुड़िया की मौत हो गई है और जब वह लोग उसके ससुराल पहुंचे तो घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *