अरूण ज्वेलर्स से लूट मामले में जांच करने पहुंचे सारण प्रक्षेत्र DIG ; थानाध्यक्ष निलंबित

0 minutes, 2 seconds Read

SIWAN DESK  –  सिवान जिला अंतर्गत बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरूण ज्वेलर्स की दुकान से लूट मामले की सूचना के बाद सारण प्रक्षेत्र डीआईजी निलेश कुमार सिवान पहुंचे और उनके द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया. डीआईजी के साथ मौके पर सिवान पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं महाराजगंज तथा बसंतपुर थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे. बता दें कि बीते दिन सिवान जिला अंतर्गत बसंतपुर थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरुण ज्वेलर्स की दुकान पर 02 मोटरसाइकिल पर सवार 04 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटपाट की घटना कारित की गई थी. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण प्रक्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक भी जांच के लिए पहुंचे. वहीं बसंतपुर थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दुकान की तिजोरी से कुछ आभूषण, चांदी के बर्तन तथा कुछ नकद राशि की लूट की गई है. लूटे गए सामानों के संबंध में विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है. घटना के त्वरित उद्भभेदन एवं लूटी गई समानों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया है. गठित SIT टीम द्वारा अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. इस संबंध में बसंतपुर थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा थानाध्यक्ष, बसंतपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *