सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत अधेड़ की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के महाराजगंज दरियागंज निवासी स्वर्गीय लाल बाबू राय के 51 वर्षीय पुत्र रामजी राय के रूप में की गई.  इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह पैदल ही सड़क पार कर रहे थे. उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

Add

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *