अपराध की योजना बना रहे सिवान जिले के दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा ; एक पिस्तौल, एक कट्टा व मैगजीन के साथ पांच गोली बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – सारण जिला के मांझी थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी सिवान जिला के रहने वाले बताए गए हैं. बता दें कि मांझी थाना पुलिस विधि-व्यवस्था संधारण एवं आसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा थी. उसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ज्ञानी छपरा के पश्चिम स्थित बगीचा में कुछ अपराधी एकत्र होकर किसी अपराध की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा ज्ञानी छपरा के पश्चिम स्थित बगीचा मे पहुंचा. तब पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद सभी भागने लगे. जिसे पुलिस बल की तत्परता से 02 अभियुक्तों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ा निवासी रजनीश पाण्डेय उर्फ करीमन पाण्डेय एवं प्रियांसु कुमार शामिल हैं.

Add
पकड़ाए गए अभियुक्त की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में रजनीश पाण्डेय उर्फ करीमन पाण्डेय के कमर से 01 देसी पिस्टल, पेंट से 01 मैगजीन, 02 जिन्दा कारतूस, एवं 02 मोबाईल तथा प्रियांसु कुमार के कमर से 01 देसी कट्टा, 03 जिन्दा कारतूस एवं 01 मोबाईल बरामद किया गया. जबकि कार की तलाशी के क्रम में 01 एप्पल का मोबाईल बरामद किया गया. बरामद हथियारों एवं कार के संबंध में वैध कागजात की मांग करने पर दोनो द्वारा बताया गया कि उक्त हथियार अपराध करने के उद्देश्य से रखा गया था. एप्पल के मोबाईल के संबंध में पूछने पर रजनीश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि यह मोबाईल सीटू माली का है.

पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बीते 08 फरवरी को महमदपुर बाजार स्थित गुप्ता ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिए थे. आज वे फिर से कही डकैती की योजना बना रहे थे. जिस संबंध में मांझी थाना कांड संख्या-102/26 दर्ज किया गया है. वहीं अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *