ऑपरेशन मुस्कान के तहत सारण पुलिस ने चोरी गई 50 मोबाइल बरामद कर लौटाए तो मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान ; 8.5 लाख की संपत्ति लोगों को मिली वापस

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत आम लोगों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटी है. आज साइबर थाना मे साइबर डीएसपी चंद्रभूषण की मौजूदगी में चोरी या गुम हुए कुल 50 स्मार्टफोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये बतायी जा रही है. इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि ये सभी मोबाइल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे. साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से ट्रैकिंग कर मोबाइलों को बरामद किया.सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद असली धारकों को बुलाकर उन्हें उनके फोन सौंप दिए गए.

Add

वही मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और आभार जताया. वही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों की खोई हुई संपत्ति को जल्द से जल्द वापस दिलाना और साइबर अपराध पर अंकुश लगाना है. इस अभियान के तहत अब तक कई लोगों को राहत मिल चुकी है.वही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में प्राथमिकी या सन्हा दर्ज कराएं तथा सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत अवश्य दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक और ट्रैक कर शीघ्र बरामद किया जा सके. इस साइबर थाना के अश्विनी कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *