बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए सारण में खिलाड़ियों का किया गया चयन ; 28 से 31 दिसम्बर तक बेगूसराय में होगा आयोजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025, दिनांक 28 से 31 दिसम्बर तक, बेगूसराय (बीहट) में अयोजित है. इस प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु सारण की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से आज स्थानीय जिला स्कूल छपरा के खेल मैदान पर संपन्न हुआ. सारण जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष/बिहार विधानसभा सदस्य सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इसके पहले संघ के सचिव अमित सौरव ने सोनपुर विधायक श्री सिंह को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

Add

श्री सौरभ ने बताया कि वॉलीबॉल खेल के खिलाड़ियों के बिहट आने -जाने , खेल किट तथा उनके यातायात की व्यवस्था संघ के द्वारा की गई है. इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव किशोर कुणाल, गणेश राय, नीलाभ गुंजन, यशपाल सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, भारतीय रेल वॉलीबॉल प्रशिक्षक हुकूम सिंह, पंकज चौहान, सुनील कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कार्यकारी सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि चयन के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा. सारण की टीम 27 दिसंबर को बीहट के लिए प्रस्थान करेगी. सारण टीम को प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में अनुपम, पवन, विकेश, नीतीश, रंजन, सूरज, नवनीत, पवन कुमार, गोलू, प्रकाशदीप, राहुल, गौरव, राहुल कुमार, रौशन, आशीष, बिट्टू शामिल हैं. इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण उपरांत 14 सदस्य टीम की घोषणा की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *