केस उठाने को ले युवक के ऊपर लाठी-डंडे व चाकू से हमला ; नवंबर में उसके नाना को गोली मार की गई थी हत्या

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के कोपा थाना अंतर्गत रेवाड़ी मठिया गांव में हत्या का केस उठाने को लेकर विपक्षियों ने गवाह नाती को लाठी-डंडे से मारने-पीटने के बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिसका वीडियो उसके साथियों के द्वारा बनाया गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. जख्मी युवक कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव निवासी कृष्णा राय का 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राय बताया गया है. जिसके दाहिने हाथ के अंगुली में जख्म का निशान बना है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी विकास ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव स्थित खेत की तरफ गया था,  जहां उसके नाना के हत्या अभियुक्त के द्वारा उसे रोक कर केस उठाने का दबाव बनाए जाने लगा और लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की गई. उस दौरान उसके द्वारा चाकू से वार किया गया, जो कि बचाने के क्रम में उसके हाथ की उंगली में लग गई. वहीं उसके साथियों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वे लोग वहां से भाग गये. इस मामले में जख्मी के द्वारा सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा बयान दर्ज किया गया है.


बताते चलें कि बीते 27 नवंबर को जिले के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी मठिया गांव निवासी स्वर्गीय गगन देव राय के 97 वर्षीय पुत्र रामाशीष राय को सोये अवस्था में ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना की जानकारी परिवार वालों को भी सुबह तब हुई जब वे लोग जगे. हालांकि रात्रि में ही गोली चलने की आवाज के बाद परिवार वाले जगे थे, लेकिन बरामदे में पट्टीदारों को देख वे लोग कुछ नहीं समझ पाए और सो गए. सुबह जब उनको चाय देने गये तो देखा कि वह बिस्तर पर लहु-लुहान मृत पड़े हुए हैं. इस हत्या का आरोप पट्टीदारों पर ही लगाया गया है. इस पूरे घटनाक्रम का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *