सारण साइबर थाना समग्र प्रदर्शन में अब तक लगातार बिहार में अव्वल ; साइबर धोखाधड़ी के मामलों में प्रतिवेदित राशि का 19.52% राशि होल्ड कराने में बिहार अव्वल

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना द्वारा बिहार के सभी जिला साइबर थानों का समग्र प्रदर्शन रैंकिंग जारी किया जाता है. इस बार जारी किये गए रिपोर्ट में सारण जिला साइबर थाना द्वारा जुलाई माह में कुल 32 कांड दर्ज कर 06 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की गई. साथ ही साइबर थाना द्वारा होल्ड कराये गए कुल रकम 37,16,092 रुपया में से 1419116 रुपया रिफंड (38.19% रिकवरी) कराया गया. सारण साइबर थाना द्वारा सभी मानदंडों को पूरा करने के लिए निर्धारित कुल- 176 अंक में से 159 अंक लाकर पुरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है.

साथ ही, सारण जिला साइबर थाना द्वारा प्रथम छमाही (जनवरी से जून-2024) में कुल 124 कांड दर्ज कर 20 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी किया गया और होल्ड कराये गए कुल रकम 80,85,410 रुपया में से 11,93,000 रुपया रिफंड ( 14.75% रिकवरी) कराया गया. इस अवधि में सभी मानदंडों को पूरा करने के लिए निर्धारित कुल 176 अंक में से 164 अंक लाकर आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना द्वारा जारी रैंकिंग में दुबारा अव्वल स्थान प्राप्त किया. यह उपलब्धि सारण साइबर थाना टीम के कर्तव्य के प्रति निष्ठा, समर्पण व टीम वर्क से ही संभव हो पाया है.

इन दोनों उपलब्धियां के लिए सारण पुलिस पुरे जिलेवासियो को श्रेय देती है और आगे भी सहयोग की अपेक्षा करती है. सारण पुलिस इस उपलब्धि के लिए गौरवान्वित है.सारण पुलिस सभी से निवेदन करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सुचना तुरंत जिला साइबर थाना या नजदीकी थाना को दें. साथ ही, सोशल मीडिया (Facebook, Instagram, Youtube, Whatsapp, Twitter/X) पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलायें ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *