चाकूबाजी में जख्मी युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जामकर काटा बवाल ; चुनावी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव में शादी समारोह के दौरान आपसी बहस में हुई चाक़ूबाजी में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद शव लेकर पटना से छपरा पहुंचे और आज बनियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और करीब 2 घंटे तक जमकर बवाल काटा. उस दौरान स्थानीय थाना के पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे. उस दौरान ग्रामीण और परिजनों के द्वारा इसे चुनावी रंजिश में हत्या किये जाने का आरोप भी लगाया गया. जिस पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


बता दें कि 24 नवबर को मशरक थाना अंतर्गत परसा गांव में बारात मे दो युवकों मे बहस हो गयी थी. जिसके बाद हुई चाकू बाजी में 21 वर्षीय अनुज कुमार एवं उसके पिता जयप्रकाश कुशवाहा भी जख्मी हो गए थे. गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को पटना रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान अनुज की मौत हुई है. वही उसके पिता का इलाज जारी है. इस घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया. इस मामले में थानाध्यक्ष दिनेश लाल यादव ने बताया है कि घटना के हर बिन्दुओ पर अनुसन्धान जारी है. इस मामले में मामले में स्थानीय निवासी महेश राय के 21 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार को आरोपित किया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी ले रखा है जिसे पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *