अतिक्रमण हटाए गए विस्थापित दुकानदारों को अस्थाई तौर पर वेंडिंग जोन में स्थापित करने को ले डीएम ने बैठक कर दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम एवं उनकी पूरी टीम के साथ छपरा नगर निगम अंतर्गत प्रतिदिन चरणवार चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान तथा वेंडिंग जोन निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण हटाने के साथ साथ संदर्भित स्थल पर से उसी दिन संध्या तक पूर्ण रूप से मलबा हटवाना सुनिश्चित करें तथा उक्त स्थल को अन्य उपयोग हेतु कार्य में लाने की कार्रवाई करें. जिससे कि उक्त स्थल पर पुनः किसी के द्वारा अतिक्रमण नहीं किया जा सके.

 

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि थाना चौक से साहेबगंज चौक के बीच पथ के किनारे अतिक्रमण हटाए गए स्थल पर बढ़िया तरीके से घेरकर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि चयनित तीनों स्थलों पर वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा तात्कालिक व्यवस्था के तहत अतिक्रमण हटाए गए स्थलों पर के निबंधित वेंडरों को 10 दिसंबर से अस्थाई तौर पर वेंडिंग जोन में अपना व्यापार करने हेतु मार्क चिह्नित करते हुए स्थल आवंटित करना सुनिश्चित करें.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *