सारण पुलिस एवं CAPF टीम के संयुक्त अभियान में 14 जुआरी गिरफ्तार ; भारी मात्रा में नगद राशि एवं अन्य सामान बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस एवं CAPF टीम ने संयुक्त रूप से जिले में अभियान चलाकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से भारी मात्रा में नगद राशि एवं अन्य सामान भी बरामद किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सारण पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की संयुक्त टीम द्वारा तरैया, मुफस्सिल एवं गड़खा थाना क्षेत्रों में देर रात्रि छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जुआ खेलते हुए 14 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जहां मौके से 03 ताश की गड्डी, 05 टिकट पर्ची, जुआ बैनर, 01 मोटरसाइकिल तथा 27,200 नकद राशि बरामद की गई.

जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों से मुक्त वातावरण मिल सके. वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. एसपी ने अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नं0-9031036406 पर दें.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *