शरीर में सेलो टेप से चिपकाकर हो रही थी शराब की तस्करी ; अलग-अलग क्षेत्रों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शराब कारोबारियों के खिलाफ पैनी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में गोपालगंज पुलिस के द्वारा शरीर में सेलो टेप से शराब की बोतल चिपकाकर तस्करी करने के मामले का खुलासा किया है. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर चेकपोस्ट के समीप से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि शरीर में सेलो टेप से विदेशी शराब की बोतल चिपकाकर शराब की तस्करी कर रहे थे. इस मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर छापेमारी में 16 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया है.

Add

पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान जिला के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत भवन के पास से 711 लीटर देशी शराब के साथ एक बोलेरो एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. वहीं विजयीपुर थाना क्षेत्र के सुआरहा चेक पोस्ट के पास से 35.4 लीटर देशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस ने सभी मामलों में वाहनों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शराब तस्करी पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *