प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया में किया भव्य मशाल कार्यक्रम का उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत सेमरिया में मशाल कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलन और फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ राहुल राज ने किया. जहां मुख्य अतिथि को बुके और अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया. उक्त अवसर पर प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज ने उद्घाटन के दौरान कहा कि यह मशाल कार्यक्रम एक भव्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है, जो बिहार में पहली बार आयोजित की जा रही है. यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स, साइकलिंग, फुटबॉल, कबड्डी और बॉलीबॉल जैसे खेलो में आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिता विद्यालय, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी. यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का अहम हिस्सा है,

Add

जिसके अंतर्गत राज्य स्तर पर चयनित किए गए छात्रों को प्रेरणा छात्रवृति योजना के तहत 3 लाख रुपए तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस मशाल कार्यक्रम का यह उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिल सके. यह प्रतियोगिता राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय स्तर से शुरू की जाएगी. वहीं सभी विजेता छात्रों को मेडल, नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ राहुल राज ने मशाल कार्यक्रम के सभी सदस्यों तथा उपस्थित शिक्षकों को शुभकामना व धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी का प्रयास अत्यंत सराहनीय है.

अगर शुरुआत अच्छी हो तो अंजाम बेहतर ही होता है. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से नए खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्सुकता का भाव उत्पन्न होता है तथा बुद्धि बल का विकास भी. साथ ही देश दुनिया में वे इसके माध्यम से अपनी अलग पहचान भी कायम कर सकते हैं. उन्होंने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें प्रयास से कभी पीछे नहीं भागना चाहिए. इस भव्य आयोजन में प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल राज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभय सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के वरीय नेता पुनीत रंजन, शिक्षक अमरनाथ गुप्ता, जफरुद्दीन अंसारी समेत सैकड़ों शिक्षक तथा अन्य शारीरिक शिक्षकगण मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *