दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल ; शव को जलाने के बाद कार्रवाई

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK —   सारण जिला के मढ़ौरा थाना पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दहेज हत्याकांड के महिला समेत चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त कि थानान्तर्गत ग्राम जगदीशपुर में एक महिला को उसके ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने की घटना कारित की गयी है एवं मृतका के शव को जला भी दिया गया है. इस संबंध में मृतका के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थाना कांड सं0-342/25 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

Add

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त मृतका के सास, ससुर, भसुर एवं देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मानीक चन्द मांझी उनका पुत्र शैलेन्द्र मांझी एवं सुरेश मांझी व उसकी सास को भी गिरफ्तार कर लिया है. छापामारी टीम में थानाध्यक्ष मढ़ौरा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *