शहर के चर्चित पेट्रोल बम अटैक मामले में एक आरोपी फेसबुकिया रिपोर्टर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के चर्चित पेट्रोल बम अटैक मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई में एक नामजद आरोपी फेसबुकिया रिपोर्टर जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना के बाद दलबल के साथ उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. वहीं त्वरित कार्रवाई में एक नामजद अभियुक्त जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ किया गया है और अग्रेतर कार्रवाई में उसे जेल भेजा जा रहा है. बता दें कि आज अल सुबह 3:00 बजे शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना चौक, पुरानी गुरहट्टी रोड स्थित कपड़ा व्यवसायी प्रभाकर दिवाकर के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया.

जिसमें स्थानीय निवासी स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के 65 वर्षीय पुत्र दिवाकर प्रसाद गुप्ता झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने उपचार के दौरान बताया कि पेट्रोल बम फटने से उनके पैर, हाथ और चेहरे पर भी आग पकड़ लिया और झुलस गए. इस हमले का सीधा आरोप उनके द्वारा एक फेसबुकिया रिपोर्टर जितेंद्र तिवारी पर लगाया गया है. इस मामले में सदर अस्पताल में उपचाररत जख्मी दिवाकर गुप्ता ने बताया कि उनका अपने भाई राजेंद्र गुप्ता से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है. जिनका सारा मामला उनका केयरटेकर फेसबुकिया रिपोर्टर जितेंद्र तिवारी देखता है.

उसके द्वारा इससे पहले भी उनके परिवार को डराया धमकाया गया है और उसी के इशारे पर प्लानिंग के तहत उनके घर में आग लगाने और उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. क्योंकि उनके जागने के बाद दरवाजे के बाहर एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है. घर में धुआं भरने लगा तो वह बाहर निकलना चाह रहे थे तो उनके ऊपर पेट्रोल बम से हमला किया गया है. वही घटनास्थल से ट्यूब में भरा गया पेट्रोल और एसी में भरने वाला ज्वलनशील गैस भी गैलन में बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *