बिहार पुलिस के हवलदार ने मधेपुरा में ऑन ड्यूटी खुद को मारी गोली ; फिर जो हुआ …. वह !

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी पंचायत के वार्ड -6 सेमरी बिचला टोला गांव निवासी स्व चन्द्रमा सिंह के पुत्र 54 वर्षीय वकील सिंह ने मधेपुरा में ऑन ड्यूटी खुद को गोली मार ली है. गोली लगने से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह बिहार पुलिस में हवलदार पद पर कार्यरत थे. उनकी पोस्टिंग मधेपुरा जिला के फुलौत थाना में थी. उन्होंने फुलौत थाना से कुछ दूरी पर स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. मृतक हवलदार को एक पुत्र जो इंटर में पढ़ता है और तीन अविवाहित पुत्री हैं. घटना की सूचना मिलने पर पत्नी संध्या देवी समेत बेटे और बेटियों का रो-रो कर हाल बेहाल है.

पंचायत के सरपंच हरेश्वर सिंह ने बताया कि हवलदार वकील सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उन्हीं के भरोसे परिवार का भरण पोषण होता था. वहीं इस मामले में बताया गया कि वे कुछ सालों से बीमार चल रहे थें. मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 से ही मृतक हवलदार बीमार चल रहा था. सरकारी पिस्टल से ही निकली गोली सिर में लगने से हवलदार की मौत हुईं हैं. मौत के मामले में प्रत्येक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि मौत के बाद शव का दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम की गई है. साथ ही पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी कराई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *