अनियंत्रित बाइक के धक्के से घायल महिला की सदर अस्पताल में मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत छपिया गांव में अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर उसे घायल हो गई, जिसकी मौत सदर अस्पताल में हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार तिवारी की 61 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज वह गैस कनेक्शन पासबुक को अपडेट कराने के लिए पडोस के छपिया गांव गई थी, जहां सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित बाइक वाले ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया.

जिसके बाद उसे मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद वहां मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *