भ्रष्टाचार और लापरवाही में दोषी पाए गए पुलिस अवर निरीक्षक और चौकीदार निलंबित ; बालू माफियाओं से संबंध उजागर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसएसपी ने दिघवारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक टिंकु कुमार एवं चौकीदार गणेश कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सारण को प्राप्त शिकायत और वायरल ऑडियो/वीडियो की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि पुअनि टिंकु कुमार ने सट्टेबाज बंटी कुमार गुप्ता को पकड़ने के बाद उससे कथित तौर पर 2 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया. न तो थाना दैनिकी में इस बाबत कोई सनहा दर्ज की गई और ना ही प्राथमिकी.

साथ ही जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि टिंकु कुमार और चौकीदार गणेश पासवान अवैध बालू परिवहन में भी शामिल थे, वीडियो साक्ष्यों में बालू लदे ट्रैक्टरों को थाना पुलिस द्वारा पकड़े जाने की पुष्टि हुई है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और 5 दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया है. सारण पुलिस ने दो टूक कहा है कि गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं ईमानदारी से काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा,

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *