रेल मंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों को ले रेलवे बोर्ड के सीईओ ने किया छपरा जंक्शन का निरीक्षण

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  रेल मंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों को ले रेलवे बोर्ड के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) सतीश कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सौम्या ठाकुर और रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के साथ छपरा जंक्शन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जंक्शन पर सुरक्षा, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की. जैसे ही सीईओ श्री कुमार प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, रेलवे के वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने उन्हें एक मोमेंटो भेंट किया और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों से अवगत कराया.

यूनियन ने विशेष रूप से ड्यूटी में लगे रेलकर्मियों की सुविधाओं और कार्य परिस्थिति सुधारने की मांग रखी. निरीक्षण के दौरान सीईओ ने क्रू लॉबी, डॉर्मेटरी, सर्कुलेटिंग एरिया सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया. उन्होंने वहां की स्वच्छता, कर्मचारियों की कार्य स्थिति और तकनीकी व्यवस्था की जानकारी ली.यह संक्षिप्त निरीक्षण लगभग 15 मिनट तक चला. जिसके बाद वे अपने विशेष रेल सैलून से पटेरी के लिए रवाना हो गए. वही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर नई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और सुविधाओं में लगातार सुधार लाया जा रहा है. इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट एस रामकृष्णन, सीनियर डीसीएम शेख रहमान सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. रेलवे के इस उच्चस्तरीय निरीक्षण को लेकर जंक्शन परिसर में चहल-पहल बनी रही और साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही.

छपरा जंक्शन पर सीईओ के निरीक्षण को लेकर एक सप्ताह से चल रही थी तैयारियां

वही जंक्शन पर रेलवे बोर्ड के सीईओ के निरीक्षण को लेकर बीते एक सप्ताह से जोरशोर से तैयारियां की जा रही थीं. रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, प्लेटफॉर्म की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया. आगमन को लेकर वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई थी और कार्यों की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही थी. आरपीएफ और जीआरपी द्वारा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया था. अतिरिक्त पुलिस बल की भारी प्रतिनियुक्ति की गई थी. सुरक्षा के मध्य नजर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात थे.वही यात्री सुविधाओं, ट्रैक की स्थिति, वेटिंग एरिया, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था क़ो और बेहतर किया गया था.
वहीं, स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर भी विशेष पहल की गई थी, जिसमें दीवारों पर पेंटिंग, साइनबोर्ड की मरम्मत और प्लेटफॉर्म पर बैठने की व्यवस्था को बेहतर किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *