मांझी थाना के बर्बरतापूर्ण कारनामे के बाद जहां एसएसपी ने निलंबित किया, वहीं कुछ लोगों ने थानाध्यक्ष को भी दी भावभीनी विदाई ??

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मांझी थाना पुलिस के बर्बरतापूर्ण कारनामे के बाद जहां सारण एसएसपी के द्वारा मांझी थाना अध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, वहीं मांझी थाना अध्यक्ष के निलंबन के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें थाना पहुंचकर भावभीनी विदाई दी है. मांझी थाना परिसर में पहुंचे दर्जनों लोगों ने मांझी के निलंबित थानाध्यक्ष अमित कुमार को भावभीनी विदाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मांझी के डेढ़ वर्षों से अधिक के कार्यकाल में मांझी के लोगों ने जो प्यार व स्नेह दिया उसे वह आजीवन भूल नही पाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरी एक चूक पर सारण के एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने मुझे निलंबित किया है. वह उनके निर्णय का सम्मान करते हैं. उन्होंने मांझी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के सतत सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया.

 

मौके पर ई सौरभ सन्नी, एसआई नसीम अहमद, सुखदेव यादव, मुन्ना ओझा, मुल्तान खान, हेमन्त सिंह, धनंजय सिंह, भरत मांझी, पिन्टू कुमार, चन्दन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. बता दें कि सारण जिले के मांझी थाना की महिला एएसआई आरती कुमारी को किराए का मकान खाली करने के लिए दबाव बनाने पर उनके द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पूरे घर वाले को बेरहमी से पीटा गया और उनके खिलाफ गलत प्राथमिक की भी दर्ज की गई. जिसकी शिकायत पीड़िता के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक से किया गया. जिसमें मांझी थाना के पुलिस पर आवेदिका एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने सहित अन्य आरोप लगाया गया था. उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा मामले की विस्तृत जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, एकमा से करायी गयी.

जांच उपरांत पाया गया कि मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने थाना में प्रतिनियुक्त पु०अ०नि० विपुल कुमार सिंह एवं बल के साथ आवेदिका घर पर आकर मामले की जंच किए बिना ही आवेदिका एवं परिवार के सदस्यों पर हावी होते हुए बल का अनुचित प्रयोग कर अरूण कुमार एवं मोनु कुमार को जबरन पकड़कर थाना लाया गया. जिसको लेकर मांझी थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० अमित कुमार, पु०अ०नि० विपुल कुमार सिंह, एवं प्र०पु०अ०नि० आरती कुमारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया था.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *