प्रखंड प्रमुख डॉ राहुल ने डॉ महाचंद्र सिंह व सलीम परवेज का किया अभिनंदन व सम्मान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार के पूर्व मंत्री सह राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति सह राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज का अभिनंदन शहर के मुकरेड़ा स्थित VIP स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान किया. कार्यक्रम का संचालन सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव सह प्रमंडलीय प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने किया.

Add

उक्त समारोह कार्यक्रम में डॉ राहुल राज के साथ साथ सारण प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, प्रमंडलीय शिक्षक नेता रजनीकांत सिंह, शिक्षक नेता पुनीत रंजन, कुमार अरनज, शरदेंदु सुजीत द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं माला पहना कर स्वागत किया गया. डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राज्य में सभी सामाजिक पृष्ठभूमि, जैसे सवर्ण, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक एवं SC/ST के साथ ही महिलाओं के लिए सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए अपेक्षित नीतियां बनाने हेतु सरकार द्वारा अलग अलग आयोग का गठन किया गया है,

ताकि सूक्ष्मता पूर्वक सभी की आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक एवं स्थितियों का अध्ययन करके, विश्लेषण के साथ रिपोर्ट सरकार को सौंप सके. उन्होंने यह भी कहा कि सवर्णों में लगभग आधी आबादी ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को विवश है तथा उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है. वहीं सलीम परवेज ने भी शिक्षा को विकास की उन्मुख करने की तरफ विशेष बल देते हुए अपने मन्तव्यों को प्रस्तुत किया. इस भव्य आयोजन में शिक्षक सत्येंद्र सिंह, मलखान सिंह, शनि सिंह, आकाश सिंह, गामा सिंह, शिव मांझी समेत अनेक शिक्षक एवं सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थित रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *